प्रांतीय वॉच

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कार्यक्रम आयोजित

Share this
  • हम समावेशी ढ़ांचे के अनुरूप ही पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं-कलेक्टर
  • जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित निबंध, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर में पर्यटन के अपार संभावनाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन के आगामी प्रयासों को दर्शाता एक वीडियो लांच किया गया। वीडियो में बलरामपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाया गया तथा आने वाले दिनों में उसे किस प्रकार विससित किया जायेगा उसकी एक झलक दिखाई गयी। साथ ही बलरामपुर पर्यटन से जुड़े एक प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों में जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित निबंध, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को अपने शब्दों, चित्रों व रंगोल के माध्यम से सुन्दर अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने पर्यटन दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिले में कश्मीर जैसी ठंडक देने वाले पाट क्षेत्र तथा कन्या कुमारी जैसी सुन्दरता समेटे हुए अनेक नैसर्गिक स्थल मौजूद हैं। उनके संरक्षण व संवर्धन की शुरूआत हो चुकी है और हम समावेशी ढ़ांचे के अनुरूप ही पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। तातापानी का गर्म जल स्त्रोत हो या गौरलाटा की ऊंची चोटी या फिर पवई झरने का बहता पानी, ये सभी स्थल एकाएक ही आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन के अपार संभावनाओं तथा जनजाति बाहुल्य जिले को नई पहचान देने का हमारा संकल्प है और इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने भी पर्यन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है तथा हम सभी घूमना-फिरना पसंद करते है, जल्द ही बलरामपुर पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बनकर उभरेगा। जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, हम सब मिलकर पर्यटन स्थलों के विकास में अपने हिस्से की भूमिका निभाएंगे। निश्चित ही प्रशासन की यह मंशा साकार होगी। जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित तथा विधायक प्रतिनिधि श्री विनोद तिवारी ने भी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले में पर्यटन विकास पर अपने विचार साझा किये। इस दौरान स्वस्थ्य, शिक्षित, सुपोषित, सुरक्षित व सुन्दर बलरामपुर बनाने तथा पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई गयी। साथ ही निबंध, चित्रकला, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओें को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री आर.के. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का, डीएमसी श्री रामप्रकाश जायसवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. देवांगन, बलरामपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य श्री विमल दुबे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

स्वास्थ्य और समाधान शिविर में प्राथमिकता के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के समस्याओं का किया जा रहा निराकरण
बलरामपुर J प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति को केन्द्रित कर स्वास्थ्य व समाधान शिविर निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य व सामाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं के लाभ दिलाने व स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ व्यवहार परिवर्तन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य व समाधान शिविरों का लाभ मिलने से पण्डो व पहाड़ी कोरवा परिवारों की समस्या दूर होने के साथ ही उनमें जागरूकता आ रही है। विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत सरगवां एवं ग्राम पंचायत गोविन्दपुर जनपद पंचायत बलरामपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पंडो जनजाति के व्यक्तियों को शासन के सभी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनके समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों को शिविर स्थल में समाधान किया गया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्राम सरगवां डुग्गू पारा शिविर में षिवनाथ, सोमारू, रामनाथ और कमलेष पहाड़ी कोरवाओं मनरेगा जॉब कार्ड बनवाया गया। इसी प्रकार आधार कार्ड अमरसाय, विरेन्द्र, अंजली, दिनेष व अन्य 25 व्यक्तियों का नहीं बना है, उन्हें 26 सितंबर 2021 को शिविर लगाकर सचिव, सरपंच को आधार कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। पहाड़ी कोरवा परिवारों के 15 व्यक्तियों का बैंक में कोई खाता नहीं खुलवाया गया है। आधार कार्ड बनवाने के पश्चात खाता खुलवाने हेतु सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक को निर्देष दिया गया। पेंशन योजना के तहत बूधमनिया, मदिना, लेड़गी का शिविर स्थल में आवेदन भरवा कर सचिव को आवश्यक दस्तावेज के साथ दो दिवस के अंदर जनपद पंचायत बलरामपुर में जमा करने हेतु निर्देश दिया गया एवं राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन न्याय योजना अंतर्गत मटुकधारी, सुवेश का आवेदन जमा करवाया गया। मनरेगा के तहत पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों का वन भूमि में समतलीकरण कार्य हेतु प्याजो, सरजु भुरन, अमरसाय, सोमारू, सुखराम जगदेव, षितला बड़ी का प्रकरण रोजगार सहायक को तैयार करने और पेयजल सुविधा हेतु उमेश, रामवृक्ष और डबरी निर्माण हेतु जगु का प्रकरण तत्काल नस्थी तैयार कर स्वीकृति हेतु जमा करने के लिए निर्देश दिया गया। ग्रामवासियों के मांग पर समुदायिक चबूतरा निर्माण सार्वजनिक स्थान में बनाने हेतु मांग पहाड़ी कोरवाओं द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 10 परिवारों का शिविर स्थल पर आवेदन पत्र भरवाया गया जिन्हें सभी दस्तावेजों के साथ दो दिवस के अंदर सचिव को पोर्टल में ऑनलाइन कराने हेतु निर्देश दिया गया राजस्व विभाग द्वारा ग्राम सरगवां में शिविर स्थल में मटुक धारी सुरेश का वन अधिकार मान्यता दवा पत्र भरवा कर ग्राम सभा से अनुमोदन करा कर भेजने हेतु निर्देश दिया गया। खाद्य विभाग सूर्यमणि सरोज आकृति का नवीन राशन कार्ड हेतु शिविर स्थल में बनवाने हेतु आवेदन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 55 कोरवा व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी का स्वास्थ्य अच्छा है। आयुष्मान कार्ड पूर्व में 6 पहाड़ी करवाओ का बनाया गया तथा कोविड टीकाकरण 16 हितग्राहियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल में लगया गया। श्री भरत कौशिक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर श्री चंडीकेस्वर सिंह पंचायत निरीक्षक जनपद पंचायत एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गोविंदपुर में भी पहाड़ी कोरवा में के समस्या समाधान हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिविर स्थल में पहाड़ी कोरवा में द्वारा पेयजल सुविधा हेतु कूप निर्माण आवागमन सुविधा हेतु पुलिया निर्माण और पहाड़ी कोरवा परिवार मोहल्ला में विद्युत व्यवस्था कराने हेतु मांग किया गया। शिविर में 62 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 50 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। शिविर में खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर अपने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किए।

संघ/राज्य लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अक्टूबर को
बलरामपुर : सहायक आयुक्त आदिवासी ने जानकारी दी है कि वर्ष 2021-22 में युवा कैरियर योजना नियम वर्ष 2015 की कंडिका 3.2 अनुसार संघ/राज्य लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की प्राक्चयन परीक्षा 03 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12.00 से 03.00 बजे तक होना है। इस हेतु परीक्षा केन्द्र कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को निर्धारित किया गया है। पात्र अभ्यर्थी 01 अक्टूबर 2021 को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करें। प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं परिचय पत्र/आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति अभ्यर्थी साथ में लेकर आवें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *