अक्कू रिजवी/कांकेर : दिनांक 27-09-2021 को चाइल्ड लाइन 1098 के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमाली में खुला मंच कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी दी गई बच्चों को पॉक्सो एक्ट ,बाल विवाह, बाल श्रम ,बाल तस्करी,की जानकारी चाइल्ड लाइन समन्वयक अमित बघेल के द्वारा दी गई।बालिकाओं को सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श की जानकारी चाइल्ड लाइन स्टॉप दीपिका सिंहसार ,सीमा यदु के द्वारा दिया गया। बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड की संछिप्त जानकारी विनोद यादव के द्वारा दिया गया। बच्चों को साईबर क्राइम के बारे में बताया गया। कोविड लॉकडाउन के दौरान बच्चों के मानसिक व्यवहार पर चर्चा किया गया अधिकतर बच्चे मोबाईल गेम्स के प्रति आकर्षित हो रहे हैं इसे देखते हुए बच्चों को दूर रहने व इसका दुष्परिणाम के बारे में बताया गया व दूर रहने कहा गया। संस्था प्राचार्य श्रीमती कविता वाचपेयी ने चाइल्ड लाइन के द्वारा किये कार्यक्रम की प्रसंसा करते हुये बच्चों के लिए यह जानकारी अतिआवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन स्टाफ बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका अर्चना शुक्ला,केशर लोनहारे,मीरा आर्ची चौहान,दिव्या परतेती,सविता एक्का,अनुराधा ठाकुर ,पूनम देवांगन ,फनेश्वरी सिन्हा,बिशाहीन टेकाम, सोहन लाल पटेल,गिरीश कुमार गौतम, संजय कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
चाइल्ड लाइन के द्वारा खुला मंच कार्यक्रम ग्राम-डुमाली में स्कूली बच्चों के साथ किया गया

