देश दुनिया वॉच

EC ने बंगाल व MP समेत अन्य राज्यों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जानें कब होगी वोटिंग

Share this

कोलकाता/भोपाल/जयपुर : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर के अलावा अन्य सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा, गोसाबा में 30 अक्टूबर को उप चुनाव होंगे.

राजस्थान में भी उप चुनाव

इसके अलावा राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है. वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. यहां 30 अक्टूबर को मतदान 2 नवंबर को मतगणना होगी. एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. 10 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे. 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे.

मध्य प्रदेश उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान

MP की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है.30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी.MP में खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है जबकि पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के कोरोना से निधन के बाद सीट खाली हुई थी. पृथ्वीपुर सीट कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में आबकारी मंत्री रहे बृजेन्द्र सिंह राठौड़ के निधन से खाली हुई थी. रैगांव विधानसभा सीट बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई थी. जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से यह विधानसभा सीट खाली हुई थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *