पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जिला कसडोल नगर में जिला स्तरीय यूथ कांग्रेस का संकल्प रैली तथा कार्यकर्ता संम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी एकता ठाकुर व पूर्णचंद पाढ़ी कोको रहे । युवक कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तारतम्य में आज बलौदाबाजार जिला के कसडोल नगर में जिला स्तरीय यूथ कांग्रेस का संकल्प रैली का आयोजन किया गया । जिसमे सिमगा, भाटापारा, बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, बिलाईगढ़ के सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
कसडोल नगर के गुरुघासीदास चौक में पूर्णचंद पाढ़ी कोको, सुश्री एकता ठाकुर प्रदेश प्रभारी यूथ कांग्रेस, संजीव शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ कांग्रेस , सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव का काफिला पहुँचा तो यूथ कांग्रेस द्वारा जोश खरोश के साथ आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया । जिसके बाद गुरुघासीदास चौक से पूरा काफिला गाजे बाजे के साथ नगर में संकल्प रैली निकाली गई जो पुराना बस स्टैंड में कार्यकर्ता सम्मेलन में समाप्त हुआ । सभी युवा कांग्रेस के नेताओ का मंच में फूलमाला एव पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के बीच ही संजीव शुक्ला का जन्म दिन के अवसर पर केक काटकर सबका आशीर्वाद लिया । तत्पश्चात संजीव शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कसडोल को कभी नही भूल सकता मेरा राजनीति की शुरुआत यही से हुई है । आगे उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भस्मासुर का उपाधि दिया । जो कि देश को भस्म करना चाहता है । वही आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पूरे देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही ।
रायपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से आप सभी कार्यकर्ताओं ने कसडोल विधानसभा में पिछली चुनाव में सुश्री शकुंतला साहू को भारी मतों से विजयी बनाये थे ठीक उसी प्रकार इस बार भी ये संकल्प ले उससे ज्यादा मतो से कांग्रेस को जिताएंगे । यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी एकता ठाकुर ने कहा कि बलौदाबाजार यूथ कांग्रेस जो विगत विधानसभा चुनाव में जो कार्य किया है वह अकल्पनीय है । ऐसे ही आगे और काम करना है ।
बूथ लेबल में जाकर युवाओ मको जोड़ना है । सुश्री शकुंतला साहू विधायक कसडोल ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने मुझे विधानसभा चुनाव अपना सब कुछ न्यौछावर कर 52 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कराए थे उसे मैं आज तक नही भूल पाई हु ।मैं जीवन भर आप सबका ऋणी रहूंगी । आपके हर सुख दुख में मैं हमेशा साथ रहूगी । और सभी विकास कार्यो के लिए मैं सतत प्रयास करूँगी । अंत मे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी कोको ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि जिस जोश खरोश के साथ आज आप लोगो ने स्वागत किये है उसी झोश व उमंग के साथ आने वाले विधानसभा व लोकसभा में भी कार्य करते रहेंगे जिससे पूरे देश मे कांग्रेस का परचम लहराएगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेेेस से, इकलाख खान, मनहरण वर्मा, ओम ठाकुर ,चंदन साहू, नीलू चंदन साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, सुकालू राम साहू, रामप्रसाद वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, मोहर साय चेलक, ललिता यादव, रामखिलावन डहरिया , विकास यादव, नीरेंद्र क्षत्रिय, अनिल साहू, द्वारिका निर्मलकर, पंकज जायसवाल, सुनील साहू, राजू जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, ईश्वर यादव, दीपक टंडन ,हरिराम कैवर्त, सत्यजीत संदेय, लालू मानिकपुरी, मितेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

