प्रांतीय वॉच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5000 उज्जवला बहनो ने भेजा आभार पत्र

Share this

रवि सेन/बागबाहरा : जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने बताया कि गरीब महिला बहनों की चिंता करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2016 में विश्व के सबसे लोकप्रिय जन कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू किए हैं ।
महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण की योजना महिला बहनों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है अब तक पूरे भारतवर्ष में 8:30 करोड़ उज्जवला गैस वितरित की जा चुकी है एवं अभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ गैस कनेक्शन वितरण का कार्य चल रहा है छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लगभग 25000 उज्जवला गैस कनेक्शन ओम चंडी इंडेन बागबाहरा द्वारा वितरित की जा चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान अंतर्गत 5000 उज्जवला बहने खल्लारी विधानसभा से आभार पत्र भेज रही हैं उन्हें गैस मिलने से धुए से मुक्ति स्वास्थ्य समय की बचत हो रही है माननीय प्रधानमंत्री जी को महिला बहने दीर्घायु होने की कामना भी कर रही हैं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *