- जमा हुआ पानी कराया गया साफ-चेक लिस्ट किया गया चस्पा
- वार्ड पार्षदो ने कराया वार्ड भ्रमण
आशीष जायसवाल/रायगढ़ : नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहर के 48 वार्डो में डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 18 नेता प्रतिपक्ष पूनम दिबेश सोलंकी एवं वार्ड क्रमांक 12 सभापति जयंत ठेठवार के क्षेत्र में महापौर जानकी काट्जू एवं कमिश्नर एस जयवर्धन ने वार्ड पार्षदो के साथ डेंगू के रोकथाम हेतु वार्डवासियो को अपील किया।
विगत दिन शनिवार डेंगू पर वार के तर्ज पर शहर में डेंगू नियंत्रण सर्वे के लिए शनिवार को महाअभियान चलाया गया था साथ ही प्रतिदिन 2 वार्ड महापौर एवं निगम आयुक्त का निरीक्षण भी तय किया गया था जिसे लगातार जारी रखते हुए आज पुनःमहापौर जानकी काट्जू एवं निगमायुक्त एस जयवर्धन ने वार्ड क्रमांक 18 गुजराती पारा,जयराम कालोनी,रेलवे कालोनी,टिकरा पारा, दरोगा पारा आदि एवं वार्ड क्रमांक 12 के केवटा पारा,लाल टंकी,गांजा चौक आदि क्षेत्र में शामिल होकर वार्ड पार्षद तथा नेता प्रतिपक्ष पूनम दिबेश सोलंकी और सभापति जयंत ठेठवार के साथ लोगो को जागरूक करते हुए दवा छिड़काव करवाया गया।डेंगू लक्षण और बुखार वाले लोगों की भी पहचान करने तथा नियंत्रण के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने चेक लिस्ट भी चस्पा किया गया,घरों में जमे स्वच्छ पानी में टेमीफास्ट दवा छिड़काव और पात्रों को खाली कराने के साथ लोगों को डेंगू से बचने के उपाय की जानकारी दी गई,शहर में अभी तक डेंगू के कुछ केस सामने आए हैं इसमें जन जागरूकता लाने की जरूरत है। डेंगू के मच्छर का लार्वा 2 से 8 दिन में ठहरे हुए स्वच्छ पानी में पनपता है।
मच्छर के लार्वा को मारने के लिए टेमीफास दवा का वितरण किया गया, उसके उपयोग की जानकारी दी गई और बताया गया कि गमले, कूलर, फ्रिज टायर, कोटना आदि जगह में स्वच्छ पानी में पहले टेमीफास दवा का छिड़काव करना है और इसे 1 घंटे रखना है। गंदगी और पानी का जमाव रखने वालों पर सफाई दरोगा को पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए। वार्ड निरीक्षण दौरान पार्षद प्रतिनिधि दिबेश सोलंकी,एल्डरमेन वसीम खान,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव स्वच्छता निरिक्षक राजू पांडेय,रमेश तांती अरविंद तिवारी,सागर चौहान सफाई कर्मी आदि मौजूद रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और निगम के संयुक्त प्रयास से शहर में डेंगू बीमारी से संबंधित बचाओ, नियंत्रण और राहत कार्य जारी है उसी तारतम्य में आज हमने नेता प्रतिपक्ष एवं सभापति जी के वार्ड में उनके साथ डेंगू रोकथाम हेतु दवा छिड़काव करवाया,और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि घर और बाहर को साफ स्वच्छ रखें,जमे पानी को साफ करते रहे।

