प्रांतीय वॉच

धोबी समाज के जिला अध्यक्ष बने श्रीराम रजक

Share this
  • महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने निर्मला रजक

कमलेश रजक/मुंडा : 26 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम गातापार में धोबी समाज के श्रीराम जानकी मंदिर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के निर्वाचन किया गया। कोहरौद निवासी वर्तमान में लवन परीक्षेत्र अध्यक्ष श्रीराम रजक को बलौदा बाजार भाटापारा जिला का निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती निर्मला रजक को दिया गया।
सर्वप्रथम जिला स्तरीय धोबी समाज की बैठक का शुभारंभ 200 से अधिक संख्या में पहुंचे जिले से पहुंचे समस्त पदाधिकारियों व सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में श्रीराम जानकी की छाया चित्र पर माल्यार्पण व श्रीफल तोड़कर किया गया। तत्पश्चात जिले के अंतर्गत आने वाले 11 राज के समाज प्रमुखो व सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसका कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया जिसमें श्रीराम रजक जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रजक उपाध्यक्ष शंकर निर्मलकर प्रेम रजक सुरेश कुमार कनौजे जिला सचिव मनोज निर्मलकर सह सचिव मोतीलाल कन्नौजे कोषाध्यक्ष बाल कुमार रजक उप कोषाध्यक्ष मना राम निर्मलकर जिला संरक्षक जीवनलाल कनोजे धनेश्वर निर्मलकर संगठन मंत्री नोहर निर्मलकर द्वारिका निर्मलकर ऑडिटर डॉ पोषण रजक लक्ष्मीचंद कनोजे प्रवक्ता रामजी रजक सुमंत कनोजे जिला सलाहकार विशंभर निर्मलकर नारायण निर्मलकर धनीराम निर्मलकर मेलाराम कर्ष अशोक निर्मलकर रामकुमार रजक श्यामता प्रसाद रजक हार्दिक रजक खगेश निर्मलकर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता की जिम्मेदारी मुंडा निवासी पत्रकार कमलेश रजक को दी गई।वही कार्यकारिणी में हेतराम रजक पंचराम निर्मलकर डोमार रजक अजय रजक धनीराम निर्मलकर रामाधार रजक घासी राम निर्मलकर त्रिलोचन रजक सरजू निर्मलकर अवध निर्मलकर मन्नू लाल कर्ष उमाशंकर कर्ष संतराम कनोजे पुनीत राम निर्मलकर जनक राम रजक धनुष निर्मलकर सहित 42 पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिला स्तरीय बैठक में घनाराम रजक ईश्वर रजक राजेंद्र निर्मलकर प्रेम लाल रजक मुनीष निर्मलकर पुनाराम रजक जेठू राम रजक संजय रजक पुनीत रजक जितेंद्र कनौजे 200 से अधिक संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *