प्रांतीय वॉच

दुर्ग पुलिस कप्तान को दया सिंह ने दिया माता के दरबार के लिए आमंत्रण: कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगा आयोजन, SSP बीएन मीणा के साथ आयोजन को लेकर हुई चर्चा

Share this
  • खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष व बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड
  • प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक, राजनेता, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी करेंगे शिरकत

तापस सन्याल/भिलाई। दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी बीएन मीणा से खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष व बोल समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मुलाकात की। एसएसपी मीणा के साथ आयोजन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान दया सिंह ने पुलिस कप्तान को माता के दरबार के लिए आमंत्रण कार्ड दिया। एसएसपी मीणा ने उनके आमंत्रण को स्वीकार किया और उन्होंने आश्वास्त किया वे माता का आशीर्वाद लेने पंडाल जरूर आएंगे। पुलिस कप्तान को आयोजन के बारे में दया सिंह ने बताया कि, कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जाएगा। पंडाल में आने वालों के हाथ को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा मास्क अनिवार्य किया गया है। वहीं परिसर को हर घंटे सैनिटाइजेशन किया जाएगा। प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

दो दिन पहले ही शिक्षाविदों से दया ने की थी मुलाकात
दया सिंह ने श्रीगंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व बोल बम समिति के संरक्षक आईपी मिश्रा से मुलाकात की थी। आयोजन और आध्यात्मिक विषयों को लेकर दया ने शिक्षाविद् आईपी मिश्रा से लंबी चर्चा की थी। दया सिंह के आमंत्रण पर आईपी मिश्रा ने कहा था कि, नवरात्र में वे माता के दरबार में मत्था टेकने जरूर आएंगे। इसके बाद दया सिंह ने श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य व बोल बम समिति में महिला विंग की संयोजक डॉ. रक्षा सिंह से मुलाकात की। प्राचार्य रक्षा सिंह ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया और उन्होंने कहा कि, हर बार की तरह इस बार भी खुर्सीपार में आयोजित दुर्गोत्सव में शामिल होंगी। दया सिंह ने आयोजन को लेकर रक्षा सिंह से चर्चा की।

आईजी भी आएंगे माता का आशीर्वाद लेने
इस बार आयोजन को ज्यादा ही भव्य देने की तैयारी चल रही है। चूंकि, इस बार नवरात्रि में माता के दरबार में प्रदेशभर से गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस सूची में दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा भी शामिल हो गए हैं। आईजी सिन्हा पिछले साल के आयोजन में भी शामिल हुए थे। वे माता के दरबार में आकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए थे।

प्रदेशभर से गणमान्य नागरिक, राजनेता व प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी करने वाले हैं शिरकत
मंदिर समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व का पहला आमंत्रण कार्ड मां दुर्गा के नाम मंदिर के पुजारी जी को सौंपा गया था। यह आयोजन का 49 वां वर्ष है। हर साल नवरात्रि में विशेष आयोजन होता है। माता की भक्ति में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होती हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर आयोजन में भाग लिया जाता है। समिति के अध्यक्ष दया ने बताया कि प्रदेश भर में आमंत्रण कार्ड भिजवाने से पहले माता रानी को नवरात्रि का पहला कार्ड भेंट किया गया है। इस बार माता के जगराता के साथ-साथ कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। दया सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से राजनेता, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *