प्रांतीय वॉच

सुकमा ब्रेकिंग : नक्सलियों की लिखावट और नक्सलियों के ख़िलाफ़ बैनर, नक्सलियों मे फूट हुआ जगज़ाहिर, बैनर मे लिखा- खेती काम रोककर रैली जुलूस,कैम्प विरोध मे बुलाना बंद करने की दी गई हिदायत 

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : नक्सलियों की लिखावट और नक्सलियों के ख़िलाफ़ बैनर. नक्सलियों मे फूट हुआ जगज़ाहिर.
पालोडी पोटकपल्ली जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है वहीं टंगा पाया गया बैनर.
बैनर मे लिखा है खेती काम रोककर रैली जुलूस,कैम्प विरोध मे बुलाना बंद करने की हिदायत दी गई है.
जनताना सरकार मे झूठा मुखबिर के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्याएँ बंद करने की बात कही गई है.
बाहरी नक्सलियों और क्षेत्रीय नक्सलियों के मदभेद का खुलासा आत्मसमर्पण किए नक्सलियों द्वारा किया जा चुका है.
नक्सलियों के ख़िलाफ़ बैनर और पोस्टर जंगलों मे अतिसंवेदनशील इलाक़ों मे वो भी उनके अंदाज़ मे,नक्सलियों के बीच फूट को जगज़ाहिर करता है….

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *