प्रांतीय वॉच

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, जगह जगह पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित भी आयोजित किए गए। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी केशकाल के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी के नेतृत्व में भाजपा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें फल, बिस्कुट आदि का भी वितरण कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं मरीजों ने भी भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा केशकाल के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया है। जब से नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री बने हैं उनके नेतृत्व में पूरे विश्व मे भारत को एक अलग पहचान मिली है। हम आशा करते हैं कि मोदीजी के नेतृत्व में हमारा देश सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा। इन्ही शुभकामनाओं के साथ हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को समूचे भाजपा मंडल केशकाल की ओर से जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष कटारिया, जिला महामंत्री आकाश मेहता, रजिया खान, धनराज मालू, नवदीप सोनी, विजय पोया, भुपेश चन्द्राकर, राजकिशोर राठी, धनराज पटेल, दुर्गेश जोशी, अजय ठाकुर, नारायण ठाकुर, वीरेंद्र बघेल, जीतू साहू, विवेक चौबे, गोलू सोलंकी, संजय पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *