प्रांतीय वॉच

दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई शकुन्तला साहू

Share this

कमलेश रजक/मुंडा : दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी और महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री निता डिसूजा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38 स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे देश भर से भारी संख्या में महिला कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलों देवी नेताम के नेतृत्व ने भारी संख्या में लगभग 700 महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुए ।इस दौरान प्रमुख रूप से कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिले से महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *