प्रकाश नाग/केशकाल : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना स्तुति से हुआ। संस्था के प्राचार्य रामगोपाल ठाकुर द्वारा मातृ भाषा हिंदी के महत्व व उपयोगिता को विस्तार से बताया गया तत्पश्चात कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ,बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने ,राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति अपनत्व की भावना उत्पन्न करने व बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन द्वारा वाद विवाद ,भाषण क्विज, एवं प्रहसन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामगोपाल ठाकुर ,व्याख्यता ईश्वर पटेल, जी. आर वट्टी, राजकुमार जैन, कांति साहूप, सतीश गंगासागर एवं समस्त स्टॉफ द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
