कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : विधायक निवास में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती में सम्मिलित हुए सभी धर्मों के सदस्य और सर्वधर्म महाआरती का आयोजन बिलासपुर की खुशहाली की प्रार्थना किया गया l विधायक शैलेष पाण्डेय के शासकीय कार्यालय में विराजित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती में सभी धर्मों के लोग शामिल होकर बिलासपुर के सर्वधर्म समभाव में नया अध्याय जोड़ा गया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग सम्मिलित हुए और आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया l
अतिथियों ने अपने उद्भोदन में कहा कि विधायक शैलेष पांडेय ने स्वर्गीय बीआर यादव और स्वर्गीय शेख गफ्फार के बिलासपुर में कौमी एकता के कार्यों को निरंतर जारी रखने का कार्य किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। बिलासपुर के सर्वधर्म समभाव की कड़ी में नगर विधायक शैलेश पांडे ने एक नया अध्याय जोड़ा है। सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने कहा कि बिलासपुर प्रारंभ से ही कौमी एकता का प्रतीक रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर आपसी त्यौहार परंपरा अनुसार मनाते हैं। विधायक शैलेष पांडेय ने इस परंपरा का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित कर बिलासपुर के सर्व धर्म समभाव की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, राम प्रसाद शुक्ला, अरविंद दीक्षित, प्रभात मिश्रा, शिवा मिश्रा, हनुमान प्रसाद शुक्ला, विजय पांडेय, राजेश पांडेय, विजय तिवारी, एसपी चतुर्वेदी, सुदेश दुबे, जय श्री शुक्ला, एस ए कादिर, फिरोज कुरेशी, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह गांधी, रिंकू छाबड़ा, जोगिंदर सिंह गंभीर, गुरदीप सिंह अजमानी, अमरजीत सिंह टुटेजा, परमजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह उपवेजा, इंद्रजीत इच्छपुराणी, पवन कुमार, रविंद्र सिंह भाटिया, पवनदीप सिंह टुटेजा, रणजीत सिंह खनूजा, सुरेंद्र सिंह अजमानी, हरमिंदर सिंह मक्कड़, जसपाल सिंह छाबड़ा, बलजीत सिंह गंभीर, दिलराज सिंह छाबड़ा, डॉक्टर रलनीश, पास्टर हिमांशु जैकब, हैरी डेनियल, जयदीप रॉबिंसन बॉबी थॉमस सहित पार्षद रामाशंकर बघेल भरत कश्यप एवं अन्य साथी उपस्थित रहे l

