कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : भाजपा राम के नाम को आत्मसात करे ,भगवान के बताये मार्ग पर चले…तो शायद देश प्रेम जागृत हो जाए। और देश की संपत्ति बच जाए… भाजपा सिर्फ राम के नाम से राजनीति कर देश को बांट रही है यह आरोप शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक व संयुक्त महामंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लगाया l कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक दरअसल शक की बीमारी से ग्रसित हैं। प्रमोद नायक और राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता भगवान राम का नाम राजनीतिक लाभ के लिए करते हैं। सच बात तो यह है कि भाजपा नेता अंतर्मन और भगवान के आदर्श से कोशों दूर हैं। दरअसल भाजपा नेताओं ने राम के नाम को केवल वोट लेने का साधन बना दिया है। यदि भाजपा राम अपने जीवन मे राम के आदर्श को उतार लें तो शक की बीमारी अपने आप ठीक हो जाएगी। भाजपा राम के नाम को आत्मसात करे ,भगवान के बताये मार्ग पर चले…तो शायद देश प्रेम जागृत हो जाए। और देश की संपत्ति बच जाए…। नही तो आने वाली पीढ़ी पकौड़ा तलने की स्थिति में भी नही रहेगी। राजेन्द्र प्रमोदन ने बताया कि शक बुरी बीमारी है…इससे नेता प्रतिपक्ष को बचना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता हर घटना को सन्देह की नजरों से देखते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का माँ वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जाने से भाजपा परेशान हो रही है। उलूलजुलुल आरोप लगाने से चूक नही रही है। छत्तीसगढ़ के किसान का राहुल गांधी से मुलाकात को भी नेता प्रतिपक्ष सन्देह और शक के चश्मे से देख रहे हैं ।
भाजपा का राम भक्ति सिर्फ राजनीति के लिए प्रमोद नायक राजेंद्र शुक्ला ने लगाया आरोप
