प्रांतीय वॉच

सिन्हा समाज भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

Share this

तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ विकासखंड मुरमुंदा में बाजार चोक के समीप सिन्हा समाज डड़सेना के लिए भवन हेतु भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम में महाराज श्री के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिन्हा जी उपस्थित थे अध्यक्षता समाज के प्रदेश महामंत्री प्रेम लाल सिन्हा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपँच श्री खेमचंद सोरी,समाज के जिला महामंत्री देव जी सिन्हा ,मंडलेश्वर मनहरण सिन्हा,हरचंद सिन्हा ने भगवान अर्जुन देव के तल्या चित्र पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि सिन्हा समाज के लोगो लिए आज का दिन ऐतिहासिक होगा वही उन्होंने कहा कि समाज को भवन के लिए भूमि व राशि उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री दलेश्वर साहू जी व सरपंच एवं पंचायत के पँचगणो का आभार जताया कार्यक्रम में देव लाल सिन्हा, टेकेश्वर सिन्हा,भागचंद सिन्हा,रेवाराम सिन्हा,भागचन्द सिन्हा,दिनेश सिन्हा, डॉ मोहन सिन्हा ,गंगा राम सिन्हा,चैत राम सिंह,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, मुरमुंदा सिन्हा डडसेना सिन्हा समाज के लोगो ने भी क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त किया l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *