स्वपनिल तिवारी/पिथौरा : श्रम शक्ति गरीब,मजदूर और किसान साथियों के महापर्व “नुआखाई” की शुभकामनाएँ देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में सितंबर में “नुआखाई” पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नए फसल से नए अन्न आने की खुशी में इस दिन घर में नवान्न को पूजा-अर्चना कर अपने ईष्ट देवी-देवताओं और पूर्वजों को भोग लगाकर अच्छे फसल के साथ परिवार, समाज, की उन्नति की कामना किया जाता है । श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पश्चिम ओडिशा दोनों ही प्रदेश की संस्कृति में काफी समानता है इसलिए भी यह पर्व छत्तीसगढ़ और पश्चिम ओडिशा में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा देश के अनेक राज्यों सहित सात समंदर पार भारतवासी भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते है।यह दिन हर साल लगभग अगस्त-सितंबर के बीच पड़ता है। “नुवाखाई “अर्थात नए अन का ग्रहण करना। “नुआखाई “में ईष्ट देवी देवताओं और पूर्वजों की पूजा अर्चना करते हैं और मनमुटाव को भुलाकर, आपसी भाईचारा, सामाजिक-सदभाव और सामाजिक एकता का परिचय देते है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू ने क्षेत्रवासियों को दी नुवाखाई महापर्व की शुभकामनाएं
