देश दुनिया वॉच

केरल में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 26 हजार केस, 260 लोगों की मौत, जानें देश का हाल

Share this

नई दिल्ली : रोजाना कोरोना के मामलों में उतार चढ़ार हो रहा है. हालांकि, आज यानी शुक्रवार को संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार से कम मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, मौत के आंकड़े में भी गिरावट आई है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार आज कोरोना के कुल 34,973 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है. शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना के 19.2% की कमी आई है. जिन पांच राज्यों में सबसे अधिकतम मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें केरल 26,200 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 1,596 मामले, आंध्र प्रदेश में 1,439 मामले, कर्नाटक में 1,074 मामले और मिजोरम में 1,055 मामले हैं. 89.67% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले केरल 74.91% नए मामले अकेले केरल में हैं. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 2,968 की गिरावट आई है.

यहां देखें कोरोना के नए आकड़े

बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 34,973
पिछले एक दिन में हुई कुल मौतें- 260
भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या- 3,90,646
देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा- 33,17,4954
अब तक ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या- 32,342,299
देश में कोरोना से मृतकों का कुल आंकड़ा- 4,42,009

मौत के आंकड़े की बात करें तो कोरोना के कारण सबसे अधिक मौत केरल (125) में हुई हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 21 लोगों की जान गई. देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है. बीते 24 घंटे में 67,58,491 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है. इसी के साथ अब तक देशभर में 72,37,84,586 लोगों की मौत हो गई है.

वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां कोरोना संक्रमण (Coronavirus in UP) की रफ्तार कमजोर होती जा रही है. यहां के 75 में से 33 जिले कोरोना फ्री हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में यूपी के 75 में से 66 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. सिर्फ 9 जिलों में ही मरीज मिले हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *