प्रांतीय वॉच

ब्राह्मणों के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले स्वतः खत्म हो जाएंगे – द्विज एकता मंच

Share this

p

दुर्ग ब्यूरो (राजेश अग्रवाल ) | द्विज एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले स्वतः खत्म हो जाएंग।गत दिवस अखिल भारतीय कुर्मी किसान मजदूर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार बघेल द्वारा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण जाति के खिलाफ अनर्गल अशोभनीय अपमानजनक बयान बाजी की गई साथ ही ब्राह्मणों का हुक्का पानी बंद करने की बात भी उन्होंने कहीं जिसके विरोध में हमारे ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों पूरे देश व प्रदेश के विभिन्न कोनों में नंद कुमार बघेल का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा। द्विज एकता मंच के अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सृष्टि के निर्माण से लेकर अब तक सभी जाति वर्ग व समुदाय का भली-भांति सम्मान मार्गदर्शन व पोषण करती आई है।इस बात का प्रमाण एक व्यक्ति के जीवन में शुरू से अंत तक मिलता है। ब्राह्मण अर्थात पंडित गंगाजल है, जो हर किसी को शुद्ध और परिष्कृत करता है,ज्ञान बांटता है लोगों को जोड़ कर रखता है। समाज के विकास के लिए काम करता है,चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो हर क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का निराकरण व मार्गदर्शन करते हुये एक ब्राह्मण का जीवन व्यतीत होता है।हमारी परंपराओं के अनुसार प्रत्येक व्यवसाई चाहे वह कुम्हार धोबी नाई व्यापारी सफाई कर्मी हर एक का अपने विशेष महत्व हमारे प्रत्येक संस्कार और तीज त्योहारों में देखने को मिलता है। हमारा सामाजिक ढांचा मजबूत बना हुआ है, जिसके फलस्वरूप भारत में हर एक जाति वर्ग और समुदाय के लोग बिना किसी भेदभाव के भाईचारा निभाकर साथ रहकर हर तीज त्यौहार और वातावरण का आनंद लेते हैं,परंतु कुछ ऐसे समाज में स्वार्थी तत्व पैदा हो जाते हैं,जो लोगों को अपने चंद निहित स्वार्थों के लिए, राजनीति करने के लिए तोड़ने का प्रयास करते हैं।ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ब्राह्मण समाज कृत संकल्पित है। ब्राह्मण समाज किसी भी स्थिति में हिंदू सनातन धर्म परंपरा से खिलवाड़ करने वाले को बर्दाश्त नहीं करेगा,ऐसे लोगों को कानून की भाषा में संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखकर हमारा समाज कड़ी से कड़ी सजा दिलाने प्रयास करेगा। देवेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों ने कभी भी किसी जाति धर्म व समुदाय के विरुद्ध कोई बातें नही की और न ही लोगों में दुर्भावना फैलाने का काम किया। आज भी देश के हर क्षेत्र में, कार्यक्षेत्र में,चाहे वह शासकीय राजनीति, सामाजिक,व्यापारिक,

कारपोरेट सेक्टर हो सभी स्थानों पर ब्राह्मण अपनी बुद्धिमता, योग्यता,दक्षता,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ऊंचाइयों पर है,और ऊंचाइयों पर रहेगा। एक ब्राह्मण सभी जाति धर्म वर्ग में पूरी तरह समाहित है।वास्तव में ब्राह्मण कोई जाति नहीं यह एक संस्कार है, जो हर जाति वर्ग और समुदाय में देखने को मिलता है। जिस तरह पानी को हर चीज में मिलाया जा सकता है।ब्राह्मण, विद्वता बुद्धिमता व ज्ञान का पर्याय है।द्विज एकता मंच के पदाधिकारियों संरक्षक जनार्दन प्रसाद शर्मा,अध्यक्ष देवेश मिश्रा,अजय मिश्रा,अभिषेक शर्मा,आनंद महाराज,अंजय दुबे,राहुल पंडित,अजय दुबे,सोमू मुखर्जी,विक्की शर्मा,राजू महाराज,राजेन्द्र शर्मा, निरंजन पांडेय,अनुपम प्रसन्न, अजय तिवारी, राजेश शर्मा, दिनेश दुबे,चंद्रा द्विवेदी,आरती शुक्ला,हर्षा मिश्रा,अनिता तिवारी,पूजा शर्मा,अरुण मिश्रा,शांति शर्मा,अशोक शर्मा,दादू महाराज,योगेश तिवारी,आलोक सारस्वत,पंकज शर्मा,सौरभ शर्मा,गौरव शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है,कि अभी तो सिर्फ एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है,यदि इस प्रकार की ब्राह्मणों के खिलाफ अथवा सनातन हिन्दू धर्म देवी देवताओं के खिलाफ किसी ने अपमानित करने का दुस्साहस किया,तो उसका जवाब ब्राह्मण समाज अपने अंदाज में करेगा,जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *