देश दुनिया वॉच

Breaking: 5 चुनावी राज्यों के लिए भाजपा ने जारी की प्रभारियों की सूची, सरोज पांडेय सह प्रभारी

Share this

नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की है। धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव प्रभारी बनाया गया हैं।अनुराग ठाकुर और मेघवाल को यूपी में सह प्रभारी बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत पंजाब के चुनाव प्रभारी होंगे। प्रह्लाद जोड़ी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र फडणवीस को गोवा और भूपेंद्र यादव मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारियों के साथ सह-प्रभारियों की सूची भी जारी की है। 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के साथ अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे, अर्जुन राम मेघवाल,शोभा कंरदलाजे,कैप्टन अभिमन्यु,अन्नपुर्णा देवी को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह। पंजाब में सह प्रभारी हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *