प्रांतीय वॉच

शासकीय सेवकों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता वृद्धि का स्वागत किया युवा नेताओं ने

Share this
कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : युवा नेता फारुख खान व उनके साथियों ने माननीय  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में राज्य के शासकीय सेवकों और पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता और राहत को 1 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इस निर्णय का युवा नेता फारूक खान ने स्वागत किया है इससे राज्य के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों एवं 1 लाख 25 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा. इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य शासन पर कुल वार्षिक व्यय भार 1020 करोड़ रूपए आएगा. शाहरुख खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही जिस प्रकार किसानों का कर्जा माफ किया साथ ही राजीव किसान  योजना भूमिहीन किसानों को आर्थिक लाभ दिलाना व अन्य जन कल्याण के लिए लगातार प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल घोषणा कर उसे अमल कर रहे हैं l छत्तीसगढ़ का किसान वह आमजन अपने परिवार के उत्थान के लिए सभी योजनाएं लाभकारी सिद्ध हो रहा है हम  युवा मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए समस्त योजनाओं का स्वागत करते हैं l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *