प्रांतीय वॉच

ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार हुए घायल इलाज के लिए किया गया जिला अस्पताल रेफर

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विकासखंड मुख्यालय मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेट्रोल पंप के समीप रविवार को ग्राम मैनपुर कला निवासी एक युवक ईलाज के लिए अपने पुत्री को लेकर मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था की तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरकला निवासी भूपेंद्र ठाकुर पिता सियाराम ठाकुर अपने भांजा रोहित कुमार कोमर्रा एवं बेटी कुंजल ठाकुर को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए लाया था इलाज उपरांत मोटरसाइकिल पल्सर क्र सी जी 23 जे 9660 से अपना निवास गृह मैनपुरकला जा रहे थे कि अचानक पेट्रोल पंप पक्की सड़क मार्ग के समीप सुबह 9 बजे के आसपास देवभोग तरफ से आ रही ट्रक क्र. सीजी 04 एच टी 9421 के चालक द्वारा ट्रक को अधिक रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने की ओर आ रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिए जाने के कारण उसमें सवार भूपेंद्र ठाकुर पिता सियाराम ठाकुर,रोहित कुमार कोमर्रा, कुमारी कुंजल ठाकुर मैनपुर कला निवासी को ठोकर मारते हुए दुर्घटना ग्रस्त कर दिया गया। जिसके कारण भूपेंद्र ठाकुर के सिर,रोहित कुमार कोमर्रा के छाती एवं कुंजल ठाकुर के शरीर में अंदरूनी चोट आई जिससे जान को खतरा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी नीलकंठ ध्रुव एवं केसर सिन्हा सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में घायलो को पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल घायलों को पहुंचाते हुए वहां के चिकित्सकों के इलाज उपरांत सभी घायलों को निवास गृह मैनपुर कला एंबुलेंस से पहुंचाया गया। इधर पुलिस थाना मैनपुर में सूचनाकर्ता राकेश ठाकुर के द्वारा प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके कारण ट्रक एवं चालक के ऊपर पुलिस थाना मैनपुर मे प्रकरण दर्ज करते हुए जाँच में लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *