प्रांतीय वॉच

बीजापुर जिले में संपन्न हुआ राम राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता 

Share this
  • राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नैमेड़ के अजीत पटेल ने बाजी मारी 

समैया पागे/बीजापुर : राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले आयोजित श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर बीजापुर में संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के सतनाम भवन में यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी जी मुख्य अथिति के रुप में भगवान श्री राम व माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम की अध्यक्षता व विशिष्ठ अतिथि नीना रावतिया उद्दे सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण,अजय सिंह सदस्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, कमलेश कारम उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, एल्डरमेन संतोष गुप्ता और बब्बू राठी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ । इस प्रतियोगिता में कुल 59 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें सुदूर अंचल के प्रतिभागी भी शामिल हैं । 4 घंटे तक चले इस प्रतियोगिता में बारी बारी से प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें नैमेड़ के अजीत पटेल छत्तीसगढी प्रस्तुति देकर प्रथम, तथा कर्निका तिवारी बीजापुर द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से निशांत झाडी बीजापुर, शंकर मिच्चा दुपेली की गोंडी भाषा की प्रस्तुति रही। 5 वीं उत्कृष्ठ प्रस्तुति तेलगू में रही जो मद्देड़ के प्रतिभागी सुनील जैन ने दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर और पार्षद जितेन्द्र हेमला,सेवा निवृत्त राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक नरवरिया सर,केन्द्रीय विद्यालय के उप प्राचार्य सुयश शर्मा,और शिक्षिका तिवारी मैडम, निर्णायकगण अंगनपल्ली बसमैया, के वी के संगीत शिक्षक राधा गोविंद मिश्रा के करकमलों से विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और नगद पुरुस्कार तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरुस्कार के रुप में प्रशस्ति-पत्र,डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया । आयोजन समिति जिला इकाई बीजापुर के द्वारा निर्णायकगण भाषाविद ड़ॉ राजकुमार टंडन के साथ बसमैया जी और मिश्रा जी के अलावा समस्त अथितियों व इकाई की प्रचार प्रमुख मंच संचालिका गायत्री ठाकुर के साथ वरिष्ठ कवि पुरुषोत्तम चंद्राकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर साधुवाद दिया गया । इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कार्यक्रम व जिला संयोजक बीरा राजबाबू ‘प्रखर’ तथा अध्यक्ष अमितेश तिवारी जी को मंचस्थ अथितियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । अंतिम 10 प्रतिभागियों में विजेताओं के अलावा कु .स्तुति कंडिक,कुमकुम साहू, अरुण विश्वकर्मा, सुनील लम्बाडी और मिथिलेश मन्चारला रहे। सभी विजेता प्रतिभागी 15 अक्तूबर को राजधानी रायपुर में अपनी प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन करेंगे । अध्यक्ष अमितेश ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और जिले में साहित्यिक गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन के लिए अथितियों से भवन की मांग रखी और कार्यक्रम में आर्थिक सहयोगियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया । फोटोशेसन पश्चात नरवरिया सर द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *