प्रांतीय वॉच

400 करोड़ की अमृत मिशन योजना में कांग्रेस भ्रष्टाचार कर रही है: अमर अग्रवाल

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। लूट सके तो लूट कांग्रेस का सिद्धांत है। 15 साल में भाजपा के विकास कार्य का रख रखाव भी कांग्रेस नही कर पा रही है। शहर की दुर्दशा पर कांग्रेस के विधायक और महापौर चुप क्यों है? भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दुसरे चरण में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कस्तूरबा नगर, शनिचरी बाजार वाल्मिकी चौक, जबड़ापारा सरकंडा, मगरपारा तथा शिवाजी मार्ग टिकरापारा में भाजपा के धरना आंदोलन में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी सभी वार्डो में पहुॅचे। वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन में शहर की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि करीब 400 करोड़ की योजना अमृत मिशन योजना में पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर रोड निर्माण में काग्रेस भ्रष्टाचार कर रही है आज यह स्थिति है कि 15 साल में भाजपा ने जो सड़क, पानी व पानी बिजली की व्यवस्था जनता के लिए की थी उसका भी रखरखाव कांग्रेस सरकार नही कर पा रही है। स्थानीय सरकार का यह हाल है कि सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रहे। भाजपा शासनकाल में गरीबों के लिए निःशुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड तथा गरीबों एवं मध्यम वर्ग परिवारों के लिए एक रूपये किलों चॉवल की योजना लागू की गई थी, लेकिन प्रदेश व स्थानीय सरकार ने कांग्रेस की सत्ता आते ही राशन कार्ड बनना बंद कर दिया गया स्मार्ट कार्ड बंद कर दिये गये, गरीब इलाज के लिए भटक रहे है। कांग्रेस का सिद्धांत रहा कि जितना लूट सके तो लूट लो जनता से कांग्रेस का कोई वास्ता नही है। पेंशन के लिए बुर्जुग भटक रहे है। कस्तूरबा नगर में जनता से ही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूछा भूत कैसे भगाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पैसे खाने का भूत चढा हुआ है सब मिलकर भूत उतारेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लोगों की जमीन व मकान पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने जनता को आगाह किया कि कोई भी उनके मकान व जमीन पर कब्जा करे तो उसे खदेड दो, भाजपा साथ देगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अम्बार है भाजपा शासनकाल की योजनायें जो आम जनता के लिए बनाई गई थी कांग्रेस ने बंद कर दी है। कांग्रेसी कुछ नही कर पा रहे, सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *