रायपुर वॉच

डी. पुरंदेश्वरी का बचाव कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय किसानों के और छत्तीसगढ़ की अस्मिता और स्वाभिमान के अपमान में सहभागी बने: शैलेश नितिन त्रिवेदी 

Share this
  • डी. पुरंदेश्वरी के बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जा रहा है डी. पुरंदेश्वरी का बयान ही गलत है
  • पूरे प्रदेश में आज भाजपा का पुतला दहन किया गया

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि डी. पुरंदेश्वरी का विडियो सब ने देखा है। पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है, पूरे देश ने देखा है। डी. पुरंदेश्वरी थूकना शब्द का प्रयोग कर रही है और यदि डी. पुरंदेश्वरी का थूकना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को फूकना सुनाई देता है तो इससे स्पष्ट है किसानों के अपमान में भाजपा और स्वंय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, डी. पुरंदेश्वरी के इस अपराध में सहभागी बने है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और किसान भाइयों के इस अपमान में भाजपा शामिल और सहभागी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दरअसल डी. पुरंदेश्वरी के बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जा रहा है। डी. पुरंदेश्वरी का बयान ही गलत है। विष्णुदेव साय यह न भूले कि फूकने से बहता नहीं है उड़ जाता है। यदि डी. पुरंदेश्वरी ने फूकने की बात की होती तो वे उड़ना कहती। पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश ने सुना है डी. पुरंदेश्वरी थूकने की बात कही है। डी. पुरंदेश्वरी थूकने और बह जाने की बात कर रही हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में और पूरे देश ने इसे सुना है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी थूकने और बह जाने की बात कह रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा कहा गया थूकना यदि फूकना सुनाई देता है तो वे सच को नकार रहे है और असत्य के साथ खड़े है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह इस बात का जीता जागता सबूत है कि स्वंय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूरी भाजपा किसानों के अपमान छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान में, छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के अपमान में डी. पुरंदेश्वरी के साथ शामिल है। डी. पुरंदेश्वरी ने थूकने और बहने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व छोड़कर रफू करने का काम शुरू कर दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *