मुंगेली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की प्रभारी श्रीमती सीमा वर्मा और जिलाध्यक्ष सागर सिंह के मार्गदर्शन, स्वतंत्र मिश्रा शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनो भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा विवादित टीप्पणी की गई थी जिसके बाद से पुरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी कडी में मुंगेली जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण कार्यकर्ताओ सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं समस्त कार्यकर्ताओ ने नगर के पड़ाव चौक में डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर राकेश पात्रे छाया विधायक मुंगेली, श्याम जायसवाल भवन सन्निमार्ण संघ आयोग, स्वतंत्र मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, छायाध्यक्ष नगर पालिका हेमेन्द्र गोस्वामी, सोम वर्मा, मंजू शर्मा, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, रूपलाल कोसरे, वरिष्ठ पार्षद अरविंद बैष्णव, मनोरमा गुप्ता, ललिता सोनी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, नूरजहां अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निधि सिंह, देवेन्द्र वैष्णव, नवनीत शुक्ला, एल्डरमैन कौशल सिंह क्षत्रिय, आरिफ खोखर, संजय जायसवाल, मनोज सोनकर, रवि शुक्ला, राजा माणिक, जय सोनी, विनोदी गोयल, एबृजेश सिंह, गौरव जैन, अशोक जायसवाल, भानू प्रताप दुबे, सूरज मंगलानी, जलेश यादव, राजा ठाकुर सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पड़ाव चौंक में पुतला दहन किया
