बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : सुकमा मे “पूना नर्कोंम” अभियान के तहत बस्तर आईजी सुंदरराज पी के मार्गदर्शन पर सुकमा एसपी सुनील शर्मा के दिशानिर्देशन मे सुकमा ज़िला के बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिससे युवाओं को आगे होने वाले पुलिस या अन्य विभाग के भर्ती प्रक्रिया मे आसानी हो.
नक्सलगढ़ के युवओं मे दिख रहा जोश: सुकमा ज़िला के अंदरूनी गाँवों से सैकड़ों युवक युवतियाँ प्रशिक्षण शिविर मे भाग लेने भारी उत्साह दिखाते हुए पहुँचे हैं.
कड़ी धूप भी बस्तर की बेटियों का हौसला नही डगमगा पाई: प्रशिक्षण के लिए युवाओं मे जिस तरह का उत्साह दिख रहा उससे यह प्रतीत हो रहा है सुकमा एसपी सुनील शर्मा की मुहिम पूना नर्कोंम अभियान यानी के नई सुबह नई शुरुआत बस्तर मे एक नई क्रांति ला रही है,नक्सली दहशत को नकारते हुए अंदरूनी गावों के युवा भारी उत्साह दिखा रहे हैं. इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर सुकमा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम् चंदेल,SDOP श्री परमेश्वर तिलकवार,डीएसपी श्री श्याम मधुकर,रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलको,छिन्दगढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे।
सुकमा मे “पूना नर्कोंम” अभियान: नक्सलगढ़ के युवओं मे दिख रहा जोश, बेरोज़गार युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

