संतोष ठाकुर/तखतपुर। नगर के राम जानकी छोटे व बड़े मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने मंदिर में किया भजन व कीर्तन। नगर से श्रद्धालु भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करने मंदिर में देर रात तक कृष्ण भगवान का भजन कीर्तन करते रहे , मंदिर में भगवान कृष्ण को झूले में बिठाकर, रंगीन वस्त्र ,फूल मालाओं से सजा कर झूले में बिठाया गया। सभी ने भगवान कृष्ण को झूला झूलाया। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस त्योहार की विशेष धूम रहती है और इसी के साथ पूरे नगर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे नगर में अपने-अपने घरों को लाइटों से सजाया गया। विभिन्न वार्ड से सभी वर्ग के लोग मंदिर में नारियल लेकर पहुंचे। भजन कीर्तन कर भगवान कृष्ण के , बाल रूप का दर्शन कर आशीर्वाद मांगी। इस अवसर पर कान्हा पाठक, रामनारायण पाठक ,प्रमोद सोनी, कोमल ठाकुुर, संजय निर्मलकर , नमन गुप्ता , राजवीर हुरा, रवि सोनी,किशन ताम्रकार,सावन ताम्रकार, संतोष तोलानी आदि।
बाल गोपाल का जन्मोत्सव पर भक्तों ने किया पूजा अर्चना

