प्रांतीय वॉच

पेण्ड्रा रोड पर चीतल की मिली लाश

Share this

शुभम श्रीवास/रतनपुर: पेंड्रा रोड में ग्राम पोड़ी मोड़ से पहले भूतहा तालाब के पास सड़क किनारे नर चीतल का शव मिला है. किसी वाहन की ठोकर लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार की सुबह रतनपुर-पेंड्रा रोड पर ग्राम पोड़ी के मोड़ के करीब भूतहा तालाब के पास राहगीरों ने चीतल की लाश देखी. रोड किनारे चीतल की लाश के पेट में चोंट लगने के गंभीर निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि रोड पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर चोंट आने से उसकी मौत हुई होगी. घटना की सूचना पर रतनपुर वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुँचा। वन अमले ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. वन अमला मामले की जांच में जुटा है। गौरतलब हो कि रतनपुर से लगे वन विकास निगम और रेग्युलर फारेस्ट विभाग के जंगलों में बड़ी तादाद में चीतल सहित अन्य वन्य जीव दिखाई पड़ते हैं। चीतलों के सड़क पार करते समय वाहनों के चपेट में आकर मौत व घायल होने की कई घटनाएं हो चुकी है. तीर से शिकार के भी मामले सामने आए हैं। इन सब के बाद भी वन विभाग वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *