समैया पागे/बीजापुर : 199 वी वाहिनी सीआरपीएफ ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 82वा वर्षगांठ दिवस 27 जुलाई 2021को मनाया, जिसमें बल की परंपरा के अनुसार रजा हैदर, कमांडेंट 199 वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली , उसके पश्चात सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कमांडेंट महोदय रजा हैदर ने सीआरपीएफ की वर्षगांठ की सभी कार्मिको को बधाई दी तथा सीआरपीएफ के बारे में बताया । आज के दिन 27 जुलाई 1939 को यह बल क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया तथा 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागु होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया। इसने 81 साल के गौरवशाली इतिहास को पूरा किया है। वर्तमान में 246 बटालियन (203 कार्यकारी बटालियन, 05 वीआईपी सुरक्षा बटालियन, 6 महिला बटालियन, 15 आरएएफ बटालियन, 10 कोबरा बटालियन, 05 सिग्नल बीएनएस और 01 स्पेशल ड्यूटी ग्रुप, 01 संसद ड्यूटी ग्रुप सहित) के साथ एक बड़े संगठन के रूप में विकसित हुआ है। 43 समूह केंद्र, 22 प्रशिक्षण संस्थान, 03 सीडब्ल्यूएस, 07 एडब्ल्यूएस, 100 बिस्तर के 04 कम्पोजिट अस्पताल, 50 बिस्तर के 18 कम्पोजिट अस्पताल और 06 फील्ड अस्पताल के साथ सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल होने का गौरव हासिल है। महोदय ने बताया कि सीआरपीएफ बहुत अच्छा काम कर रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से एकजुटता एवं टीम के तौर पर रहकर कार्य करना है। 199 वाहिनी भैरमगढ़ जिला बीजापुर में तैनाती के उपरांत नक्सली गतिविधियों में भारी कमी आना निश्चित तौर पर बटालियन की सफलता है l सैनिक सम्मेलन के पश्चात वृक्षारोपण महाअभियान के तहत अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर ग्राम पातुरपारा में वृक्षारोपण किया। बल की परंपरा के अनुसार स्थापना दिवस पर अन्तर कम्पनी वॉली-वॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें मुख्यालय कम्पनी विजयी रही तथा प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया । तथा शाम को बड़े खाने का आयोजन किया गया।
199 वी वाहिनी ने मनाया सीआरपीएफ स्थापना दिवस

