प्रांतीय वॉच

सर्व आदिवासी नेता नीलकंठ ठाकुर ने आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा

Share this

अनीश सोलंकी/छुरा : एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत गरियाबंद के जिला उपाध्यक्ष ,छाया विधायक संजय नेताम से सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि व वर्तमान जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने मुलाकात कर क्षेत्र व समाज के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ठाकुर ने नेताम को लिखित में क्षेत्र व समाज की समस्याओं को अवगत कराया। जिसमे प्रमुख रुप से जिला गरियाबंद में धड़ल्ले से हो रहे धर्मांतरण पर रोक, आदिवासी समाज के लोगों की जमीन को गैरजनजातियों द्वारा कुट रचना कर खरीदना, जिले के आदिवासियों के समस्त देव,व धार्मिक स्थल जैसे माँ जतमाई, घटारानी, रमाही पाठ, रानी माता रसेला, टेंगनाही, गिधनी पाठ, सिद्ध बाबा धाम मडे़ली में सौदर्यीकरण, यात्री प्रतीक्षालय, बैठक व्यवस्था जैसे अनेक विषयों को लेकर अवगत भी कराया तथा राज्य के मुख्यमंत्री, धर्मस्व पर्यटन संस्कृति मंत्री के नाम से भी ज्ञापन। सौपा गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *