प्रांतीय वॉच

महिला प्रकोष्ट सर्व यादव समाज के तत्वधान में बिलासपुर के यादव भवन मंगला में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर | महिला प्रकोष्ट सर्व यादव समाज के तत्वधान में बिलासपुर के यादव भवन मंगला में समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता यादव एवं जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष गीता यादव द्वारा समाज की विस्तार हेतु महिला विंग जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सरिता यादव को महामंत्री,श्रद्धा यादव नगर महामंत्री,हर्षलता यादव महासचिव, ममता यादव सचिव,सरोज यादव कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी के रूप में दुर्गा यादव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।नवीन कार्यकारिणी के गठन के पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि हम सबको समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है।समाज के लोगों का शिक्षा का स्तर और आगे बढ़ाना है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी दूर करना है। वही गीता यादव ने कहा कि समाज की महिलाओं को भी आगे लाए जाने की आवश्यकता है। आज जिस प्रकार से आप लोगों की इतनी संख्या में उपस्थिति हुई है उसे समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य इसी प्रकार लगातार आगे बढ़ाते रहना है। बिलासपुर जिले के यादव समाज के प्रत्येक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। वही जिस प्रकार से समाज के द्वारा मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी एवं समाज के सभी महिलाओं को जोड़ते हुए सामाजिक कार्य को और आगे बढ़ाने का कार्य करती रहूंगी। जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा की समाज के लोग आज जिस प्रकार से एकजुट हुए हैं, इसी प्रकार से एकजुटता को बनाए रखना है एवं अपने अच्छे कार्यो से समाज में एक अच्छा संदेश हम सभी को देना है। यादव समाज के अन्य वरिष्ठ लोगों के द्वारा संबोधित करते हुए नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के एकजुटता बनाए रखने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशि यादव, केंवरा यादव, इंद्राणी यादव, रानी यादव, चमेली यादव, राजकुमारी यादव, प्रीति यादव, अनुसूइया यादव, आशा यादव, साधना यादव, हेमलता यादव, कस्तूरी यादव, अमरीका यादव, संगीता यादव,प्रमिला यादव,उपमा यादव, भाग्यलक्ष्मी यादव, मंजू यादव, रत्ना यादव, पिंकी यादव, वैशाली यादव, कीर्ति यादव, सोनम यादव, शारदा यादव, स्वेता यादव, शिखा यादव, उर्वशी यादव ,नेहा यादव, संगीता यादव, राधिका यादव एवं नगर ,ग्रामीण इलाके से आई हुई महिला अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीता यादव एवं आभार प्रदर्शन श्रद्धा यादव ने किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *