किरीट ठक्कर/गरियाबंद। गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 28 जुलाई 2021 तक औसत वर्षा 451.5 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 94.2 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा मैनपुर तहसील में 500.2 मि.मी. तथा सबसे कम छुरा तहसील में 401.1 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील में 446.8 मि.मी., राजिम तहसील में 486.8 मि.मी. और देवभोग तहसील में 422.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 28 जुलाई 2021 को गरियाबंद तहसील में 9 मि.मी., राजिम में 8.8 मि.मी., छुरा में 4.2 मि.मी., मैनपुर में 16.1 मि.मी. और देवभोग तहसील में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में औसत वर्षा 451 मि.मी. दर्ज, मैनपुर में अब तक सर्वाधिक 500 मि.मी. वर्षा हुई

