प्रांतीय वॉच

रामदेव कुमावत के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा ढाई साल बाद मजबूती से विपक्ष की भूमिका में आई नजर, कुमावत ने भूपेश सरकार की नीतियों को बताया गलत

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों को तत्काल खाद सामग्री उपलब्ध कराने, अघोषित बिजली कटौती बंद किये जाने तथा वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता शीघ्र समाप्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरनाकिसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर सरकार पर अनेक आरोप लगाए। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार की गलत नीतियों के चलने से प्रदेश के किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रहा है, उल्टे सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कुमावत ने कहा कि, वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने में जो बाध्यता सरकार ने लगाई है, उसे तत्काल हटाना होगा। इसी कड़ी में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि जिन किसानों के नाम पर लोक लुभावन वायदे कर प्रदेश में सरकार बनाई गई है। आज उसी सरकार ने किसानों के साथ खिलवाड़ करने में अमादा है प्रदेश का किसान खाद जैसे संकटो से जुझना पड़ रहा है। अन्नदाता आज अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहा है।किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बिलासपुर जिले के सभी किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर सरकार पर अनेक आरोप लगाएl धरना प्रदर्शन के पश्चात् भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिले के सभी विधानसभा के धरना स्थलों पर मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, बी.आर. मोबिया, बलराम देवागंन, चंदु मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, हरनारायण तिवारी, जनकराम देवागंन, जुगल अग्रवाल, लक्ष्मी कश्यप, राजेन्द्र राठौर, राजेश कश्यप, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, संदीप दास, संतोष कश्यप, सोमनाथ तिवारी, तिरथ यादव, तेत्रानाथ पाण्डेय,

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *