रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बैठक ली है। मीटिंग के बाद सिंहेदव ने बयान दिया है कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।
मैंने अपना पक्ष रख दिया, अब मुख्यमंत्री देंगे जानकारी…मामला भविष्य के गर्भ में: सिंहदेव
