प्रांतीय वॉच

ग्राम ठाकुरपारा में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरपारा (अड़ेंगा) में पटेल परिवार के नवनिर्मित नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम सावन सोमवार के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन रखा गया था। जहां पंडित नंदचार्य जी महाराज द्वारा पूरे विधिविधान के साथ भगवान शिवलिंग की पूजा अर्चना के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में केशकाल जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम भी शामिल हुए थे। स्थानीय लोगों ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य मांदरी के साथ जनपद अध्यक्ष समेत सभी अतिथियों का तिलक चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के पश्चात जनपद अध्यक्ष ने प्रथम सावन सोमवार के अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश नेताम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशकाल, गिरधारी सिन्हा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, खिलेश्वर सॉरी जिला अध्यक्ष रा.गा.पं.रा. संगठन, शुभम राना युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच सरिता नाग, पटेल समाज के प्रमुख विधि पटेल, रोहित पटेल, विजय पटेल, राखी ननवानी समेत सैकड़ों भक्तजनों व स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *