प्रांतीय वॉच

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं एसटी एससी ओबीसी पदाधिकारियों ने पार्टी के आलाकमान से विधायक बृहस्पति सिंह को बर्खास्त करने की मांग

Share this
  • रामानुजगंज विधायक ने कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव पर लगाए गंभीर आरोप

जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता ने 26 जुलाई दिन सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए घटना की निंदा की है उन्होंने कहा जो व्यक्ति खुद ही शांति का दूत ने वह क्या किसी को जान से मारने की साजिश रचेगा। जिस तरीके से विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं वह गलत है मैं इसकी निंदा करता हूं घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिस तरीके से विधायक बृहस्पति सिंह छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं जो बिल्कुल ही गलत है। लखनपुर ब्लाक के कांग्रेस पदाधिकारि व कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान से हम मांग करते हैं कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से बर्खास्त किया जाए।वही पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, AIPC संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह ने कहा कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं नियम और कानून अनुसार प्रशासन कार्यवाही करें इसमें कोई परेशानी नहीं है गलत हुआ है तो कार्रवाई होगी किंतु विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा दिए जा रहे हैं उस बयान पर कड़ी आपत्ति है। जिन्होंने कैबिनेट मंत्री और सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव पर हमला करवाने और जान से मरवाने का आरोप लगाया है। वह इस मामले में जबरन सियासत कर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव की छवि को खराब करना चाहते हैं। आज यदि इतना बोल पा रहे हैं तो यह भी सरगुजा महाराजा टीएस सिंह देव की ही देन है चुनाव के दौरान कोई भी बृहस्पति सिंह के लिए काम करने को तैयार नहीं था। सब उनका विरोध कर रहे थे दोनों ही विधानसभा चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के कहने पर कार्य किया नहीं तो वह चुनाव तक नहीं जीते और आज आदिवासी शोषण की बात करते हैं। दोनों चुनाव में मिली उनकी जीत कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव की देन है यदि आदिवासी का शोषण करते हैं तो उन्हें परेशान करते तो आज यह विधायक भी नहीं बनते सरगुजा राज परिवार से हमारा पीढ़ियों का नाता है सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के सभी लोग महाराजा टीएस सिंह देव की शालीनता और उनकी सादगी के कायल है। हम लखनपुर ब्लाक कमेटी के सभी एसटी एससी ओबीसी एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सदस्य एवं सभी पदाधिकारी गण एवं सभी नागरिक गण घोर निंदा प्रस्ताव पारित करते हैं विधायक के द्वारा पूर्व मे पार्टी के खिलाफ जाकर विधानसभा चुनाव लड़ा गया है इन सभी बातों को ध्यान में रखकर बृहस्पति सिंह को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। जिस तरह से विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के प्रति बर्ताव किया जा रहा है यह छत्तीसगढ़ के जनताओ की भावनाओं का अपमान है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *