प्रांतीय वॉच

नलाझर में लोहे पुलिया में लगी लोहे के शिकंजी की चोरी करते हुए पकड़ा गया बालक, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Share this
प्रकाश नाग/केशकाल : वनग्राम से राजस्व ग्राम बने केशकाल ब्लाक के ग्राम नलाझर में बने लौह पुलिया में लगे लोहे के शिकंजे की चोरी करते ग्रामीणों ने सोमवार को एक मंदबुद्धि लड़के को पकड़कर केशकाल पुलिस के सुपुर्द कर लिखीत रिपोर्ट दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है की रविवार की शाम इस लड़के को पुल से शिकंजा निकालते पकड़ा गया इसके सांथ में रहा ब्यक्ति वंहा से भाग गया। गांव वालों का कहना है कि पुल से 24शिकंजा निकालकर चोरी कर लिया गया है इसी तरह से शिकंजा निकाला जाता रहा तो लाखों रूपये की लागत से बना पुल ध्वस्त हो जायेगा जिससे हम गांव वालों का आवागमन अवरूद्ध हो जायेगा।
उल्लेखनीय है कि नदी नाला जंगल से घिरे नलाझर तक पहले आना जाना बड़ा मुश्किल भरा होता था। प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क बनाकर कलकत्ता की कंपनी से बहुत सुंदर और मजबूत लोहे का पुलिया बनवा देने से गांव वालों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो पाया है।लोहे के पुल की बनावट इतना सुंदर और आकर्षक है जिसके चलते बाहर के लोग खास तौर पर पुल को देखने आते हैं और यादगार बतौर वंहा पर अपनी सेलरी लेकर तारीफ करते लौटते हैं। पुल को मजबूत पकड़ प्रदान करने के लिए लगाये गया खास तौर का लोहे का शिकंजा पैसा लेकर घूमने से भी यंहा पर मिल पाना संभव नहीं होगा ।गांव वाले पिछले दो तीन दशक से लगातार सड़क पुलिया की मांग करते रहे जिसके बाद सड़क पुलिया बन पाया था । बहुत कष्ट उठाने और बड़ी मशक्कत के बाद बने सड़क के पुलिया से शिकंजा चोरी किये जाने से ग्रामवासियों में जबरर्दस्त रोष ब्याप्त है। ग्रामवासियों ने पुलिस को यह भी जानकारी प्रदान किया है कि शिकंजा चोरी करते पकड़ा गया लड़का दो शिकंजा केशकाल के एक कबाड़ी दूकान में बेचा था जिसे हम लोगों ने 100/देकर फिर कबाड़ी से खरीद लिया ताकि कबाड़ी उसे ईधर उधर बेच देगा तो फिर से वैसा शिकंजा नहीं मिल पायेगा। केशकाल पुलिस भी ग्रामीणों की शिकायत को पूरी संवेदना एवं गंभीरता से लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है उम्मीद है कि पुलिया से चोरी हुए 24 शिकंजे का सच सामने आ जायेगा और इस अपराध से जुड़े लोग भी जल्दी ही दबोच लिए जायेंगे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *