प्रांतीय वॉच

भाजपा महिला मोर्चा सुकमा ने फुंका मंत्री कवासी लखमा का पुतला

Share this
  • राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला मोर्चा ने अपना विरोध दर्ज करवाया।
  • भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला सुकमा कार्यकारिणी बैठक पश्चात मंत्री कवासी लखमा का फूंका गया पुतला।

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्षा श्रीमती चन्द्रिका गुप्ता के अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी श्रीमती सुमन प्रभा यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ बैठक में संगठन के विषय में चर्चा किया गया और अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकारिणी बैठक समाप्ति पश्चात स्थानीय विधायक व मंत्री कवासी लखमा के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी के ऊपर किए गए अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी को लेकर महिला मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्षा श्रीमती चंद्रिका गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय अंतरराज्यी बस स्टैंड में मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया वा उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए मंत्री कवासी लखमा से माफी मांगने की अपील की गई व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष कोसी ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ किशोर गुप्ता, महिला मोर्चा जिला संगठन प्रभारी सुमन प्रभा यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मडकम भीमा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वी. नरेश कुमार, नरेश साहु, महिला मोर्चा महामंत्री कौशल्या दादंडे/राधा नायक, जिला उपाध्यक्ष बारसे माडे, बबीता मिस्त्री, अंजलि बंजारे, जिला मंत्री पूर्णिमा मण्डल ,सुकमा मंडलअध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ,कोंटा मंडल अध्यक्ष के.नागमणी, दोरनापाल मंडलअध्यक्ष चंचला हलदर व अन्य महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर 28 बिंदुओं पर राज्य सरकार और उनके मंत्रियों के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक के द्वारा यह कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार नहीं होती है महिलाएं अपने मर्जी से संबंध बनाती हैं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व एक महिला को इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना वह भी महिलाओं के लिए अशोभनीय है मंत्री शिव कुमार डहरिया तो बलात्कार जैसी घटना को भी छत्तीसगढ़ की छोटी घटना कहते हैं और वहीं जहां कांग्रेस की सरकार नही है उत्तर प्रदेश में वही घटना बड़ी हो जाती है इस प्रकार का बयानबाजी छत्तीसगढ़ के मंत्री करते हैं।
पूरा प्रदेश शराब के नशे में गिरफ्त होता जा रहा है अपने जन घोषणापत्र में गंगाजल की कसम खाकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले आज शराब अन्य प्रदेशों से लाकर छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है प्रदेश नशे में डूबा हुआ है महासमुंद में एक ही परिवार के 6 लोगों की आत्महत्या की हृदय विदारक घटना सामने आई है इस घटना का मूल कारण भी शराब था बदहाल कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ में कानून नाम की चीज ही नहीं रह गई है कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ देखते देखते अपराध गढ़ में बदल गया है प्रदेश को अराजकता और अत्याचार का पर्याय बना दिया गया है चोरी हत्या और बलात्कार आम घटना बन गई है प्रदेश सरकार महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर मौन धारण किए हुए हैं प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाएं कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और आज प्रदेश में मां अपनी बच्चियों को लेकर सुरक्षित नहीं है वही परिवार अपने घर की महिला सदस्यों को लेकर प्रदेश में सुरक्षा का अभाव महसूस कर रहे हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है प्रदेश में सरकार की लाचार कानून व्यवस्था के कारण हर रोज अनेक आपराधिक घटनाएं घट रही हैं इस प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्षा श्रीमती चन्द्रिका गुप्ता सहित भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, महिला मोर्चा जिला संगठन प्रभारी श्रीमती सुमन प्रभा यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *