पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से 20 किमी दूर मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग 130 सी पर शनिवार को सड़क किनारे साइड सोल्डर के कीचड में फिसलकर एक शिक्षक की मौत हो गयी जहां शिक्षक मैनपुर ब्लॉक के तेतलखुंटी में पदस्थ था और छुट्टी पर अपने गांव बेमेतरा जा रहा था। पुलिस थाना जुगांड़ से मिली जानकारी के अनुसार तेतलखूंटी स्कूल में पदस्थ शिक्षक रविकुमार साहू, पिता दशरथ साहू उम्र लगभग 30 वर्ष आज सुबह लगभग 11 बजे अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 25 4806 में सवार अपने गांव परपोड़ी जिला बेमेतरा जाने के लिए निकला था जो राजापड़ाव और कोदोमाली जंगल के बीच नीलगिरी प्लांट के समीप मोड़ पर सड़क किनारे कीचड़ के संपर्क मे आते ही फिसलकर बूरी तरह से घायल हो गया सीने व हाथ मे रगड़ के साथ गंभीर चोटें आई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर जुगाड़ थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रविकुमार को कीचड़ दलदल से निकालकर प्राईवेट वाहन के माध्यम से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया। शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जहां डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद ग्रामीणों ने भी शिक्षक की बाइक फिसलने को हादसे का कारण बताया है घटना की अधिक जानकारी देते हुए जुगाड़ थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव ने बताया कि रविकुमार की बाइक कीचड़ मे फिसलने के कारण हादसा हुआ है मामले की जानकारी परिजनो को दे दी गई है व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर से देवभोग मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग 130 सी में दुर्घटना अब कोई नई बात नही रह गई है इस सड़क ने अब तक कई जिंदगी खत्म कर दिया है आज फिर इस सड़क ने एक शिक्षक को काल के गाल में समा दिया कोदोमाली के समीप सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है। थाना जुगाड़ के स्टाफ एवं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये दुर्घटना सड़क किनारे साइड सोल्डर के कीचड़ से फिलसने के कारण हुआ है घटना स्थल और गाडी की फोटो से पता लगता है कि फिसल कर गिरना ही मुख्य कारण हो सकता है । कुछ माह से इस सड़क का निर्माण कार्य जारी है पर साइड सोल्डर में मुरम की जगह मिट्टी डालने के कारण लगातार जाम, गाड़ियों का फसना, एवम दुर्घटना हो रही है ठेकेदार और विभाग की लापरवाही दुर्घटना का मुख्य वजह रही है आज जिस जगह पर ये दुर्घटना हुई है उस जगह की तस्वीर को देखने से साफ पता लगता है साइट सोल्डर में मिट्टी के कारण गड्ढे और कीचड़ से दुर्घटना हुआ है।
सड़क किनारे फिसलकर बाइक सवार शिक्षक हुआ बूरी तरह से घायल, जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

