प्रांतीय वॉच

भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो, पुलिस द्वारा स्थल निरीक्षण

Share this
  • ड्राइवरों के लिए दिशा सूचक रम्बल स्ट्रिप, कैट आई, दुर्घटनाचेतावनी बोर्ड, आसपास की झाड़ियों की छँटाई, एज मार्क लगाने की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राय ली गई

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बार देवरी के पास कल घटित दर्दनाक दुर्घटना में 4 नाबालिग छात्र तथा एक बस कंडक्टर की मृत्यु से समस्त कांकेर जिला शोक में डूबा हुआ है। इस घटना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी एन बघेल के निर्देशानुसार दिनांक 23/07/2021 के प्रातः 5:00 बजे ग्राम बार देवरी स्टेट हाइवे 06 के पास हुई सड़क दुर्घटना में 04 छात्र एवं अन्य 01 व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ,यातायात पुलिस , पी डब्लू डी , आर टी ओ , द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर ग्राम बार देवरी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान , भविष्य में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु उक्त घटना स्थल के पास ड्राइवरों के लिए दिशा सूचक रम्बल स्ट्रिप , कैट आई , दुर्घटनाचेतावनी बोर्ड , आसपास की झाड़ियों की छँटाई , एज मार्क लगाने की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राय ली गई है ! पृथक से प्रस्ताव तैयार किया गया है, बाद उक्त रिपोर्ट को सम्बंधित वरिष्ठ कार्यालय को जरिये माध्यम पृथक से भेजी जानी है.उक्त घटना स्थल की संयुक्त निरीक्षण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीमती ऋचा वर्मा, परिवहन अधिकारी कांकेर श्री अतुल असैया, पी0 डब्लू0 डी0, कांकेर एस0डी0ओ0 श्री विघ्नेश सिँह, यातायात कांकेर निरीक्षक रोशन कौशिक, स. उ. नि, रावत, प्रधान आरक्षक लोकेश साहू ,आरक्षक अजय भंडारी, महिला आरक्षक अन्नपूर्णा नाग, एवं सूरज सिंह बैस शामिल थे…। आशा की जाती है कि पुलिस द्वारा इस तरह त्वरित क़दम उठाए जाने से भविष्य में इस बदनाम दुर्घटना स्थल में होने वाली दुर्घटनाओं की समाप्ति हो सकेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *