प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास में रायपुर

Share this

रायपुर: कवासी लखमा, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, आबकारी विभाग के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रतिनिधि मंडल पदोन्नति में आरक्षण बहाली कराने एवं अन्य मांगों की संबंध में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिला माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी कैबिनेट की बैठक में रखकर निर्णय लेकर माननीय उच्च न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा । चर्चा के दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री आर एन ध्रुव द्वारा उच्च न्यायालय के निर्णय होने तक पदोन्नति में रोक लगाने हेतु मांग किया गया । इस पर माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया । इस समय माननीय शिशुपाल सोरी जी, विधायक एवं संसदीय सचिव, मान इंदरशाह सामन मंडावी जी विधायक माननीय विक्रम मंडावी जी, संत राम नेताम लखेसश्वर बघेल जी उपस्थित थे । प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय अध्यक्ष, आर एन ध्रुव, महासचिव मोहनलाल कोमरे, कोषाध्यक्ष आर एन चंद्रवंशी, सचिव जय सिंह राज, सदस्य अपहरण च॔द्रवंशी और रायपुर जिला अध्यक्ष श्री नेपाल सिंह सिदार शामिल थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *