- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा विधायक बृहस्पति सिंह को वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा
आफ़ताब आलम/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला टीम बलरामपुर एव ब्लॉक टीम रामानुजगंजके द्वारा विधायक बृहस्पति सिंह को वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया तथा हमारी वेतन विसंगति की समस्या को बजट सत्र में शामिल करने हेतु निवेदन किया गया l वही विधायक के द्वारा मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने कहा गया और विधयाक द्वारा स्वास्थ्य संघ के प्रांताध्यक्ष से भी फ़ोन कॉल के माध्यम से बात किया गया मांगो को प्राथमिकता से रखेंगे विधायक के द्वरा अस्वासन भी दिया गया । ज्ञापन देने के लिए जिला टीम से जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार और ब्लॉक टीम से रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता , महिला ब्लॉक अध्यक्ष कान्ति लकड़ा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल यादव , दीपा पाण्डेय, दुर्गेश्वरी तिवारी, राजीव टोप्पो , अब्राहम तिर्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l

