- एस डी एम के अवैध वसूली का जिला कलेक्टर से किया लिखित शिकायत
पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल । रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के नाम पर ट्रेक्टर मालिकों से एस डी एम द्वारा किए जा रहे अवैध वसूली से परेशान ट्रेक्टर मालिकों ने एस डी एम कार्यालय का घेराव कर दिया और जिला कलेक्टर के नाम एस डी एम के अवैध वसूली की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है । जब से बतौर एस डी एम मिथलेश डोण्डे कसडोल अनु विभाग में पदस्थ हुए हैं तब से उनके कार्य शैली को लेकर आम नागरिकों द्वारा उंगलियां उठाई जा रही थी । ग्रीष्म काल में बोर उत्खनन करवा रहे लोगों से कोरोना लॉक डाऊन के उल्लंघन का हवाला देते हुए बोर करने वाले मशीनों को जप्त किया गया था बाद में लेनदेन कर उसे छोड़ दिया गया । इसी तरह रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे लवन क्षेत्र के 10 ट्रेक्टर ट्रॉली को तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा था बाद में दो दिन बाद रात के समय एस डी एम ने उक्त ट्रैक्टरों को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया गया । इस बाबत जब एस डी एम से हमारे प्रतिनिधि ने चर्चा की तो एस डी एम ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैंने ट्रैक्टरों को बिना कार्यवाही के छोड़ा है जिसको जहाँ भी शिकायत करना है कर सकते हैं । इस सम्बंध में अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा एस डी एम के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद होते चले गए और रेत के अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले ट्रेक्टर मालिकों से खुलेआम अवैध वसूली शुरू कर दिया । एस डी एम द्वारा ट्रैक्टरों को रोककर सीधे 10 से 15 हजार रुपए की मांग की जाती थी और रूपए नहीं देने पर एक महीने के लिए गाड़ी थाने में खड़ी करवा देने की धमकी दी जाती थी । एक महीने गाड़ी खड़ी होने एवं खनिज विभाग में भारी भरकम जुर्माना से बचने ट्रेक्टर मालिकों द्वारा मुंहमांगी रकम एस डी एम को दे दिया जाता था । ट्रेक्टर मालिकों के डर से एस डी एम के रुपये की भूख बढ़ती गई और जब नहीं तब ट्रेक्टरों को रोककरअवैध वसूली करने लगा ।एस डी एम के अवैध वसूली से परेशान ट्रेक्टर मालिकों ने एक मत होकर आज सुबह करीब 11 : 30 बजे ट्रेक्टर एवं मजदूरों को लेकर अचानक एस डी एम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे । ट्रेक्टर मालिकों के आमद की भनक लगते ही एस डी एम कार्यालय छोड़कर कहीं चले गए थे और उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार श्यामा पटेल ने ट्रेक्टर मालिकों के ज्ञापन लिया और उनकी बात जिला कलेक्टर के पास प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया ।
इन लोगों से किया गया अवैध वसूली
एस डी एम के अत्याचार एवं अवैध वसूली से परेशान ट्रेक्टर मालिकों ने अंततः जिला कलेक्टर एवं मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए बताया कि एस डी एम द्वारा खुलेआम रुपए की मांग की जा रही है । एस डी एम के द्वारा जून माह में ट्रेक्टर मालिक आशीष दुबे से 7500 रुपये , सुनील यादव से 5000 रुपये , मधु यादव से 13000 रुपये , नंदू धीवर से 8000 रुपए , रामचंद्र घृतलहरे से 12500 रुपये , मनोज यादव 8000 रुपये , मनी राम पटेल से 8000 रुपये इसी तरह एक सौ से भी अधिक ट्रेक्टर मालिकों से 10 से 15 हजार रुपये अवैध वसूली किए जाने का ट्रेक्टर मालिकों ने आरोप लगाया है । रामा धीवर से भी 15 000 रुपये की मांग की जा रही थी और देने में असमर्थता व्यक्त किए जाने पर उसके ट्रेक्टर के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
इस सम्बंध में एस डी एम मिथलेश डोण्डे को उनके मोबाईल फोन नम्बर 94255 23514 पर ट्रेक्टर मालिकों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया ।

