प्रांतीय वॉच

कलेक्टर अग्रवाल ने उसूर विकासखण्ड का किया दौरा

Share this
  • नीलम सरई जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कार्य योजना तैयार करने सीईओ जनपद पंचायत को दिये निर्देश 
समैया पागे/बीजापुर : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 23 जूलाई 2021 को उसूर विकास खंड के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत गौतम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिसमें नीलम सरई जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कार्ययोजना बनाने को कहा। सोढ़ी पारा से माता मंदिर सड़क का स्टीमेंट एवं क्षतिग्रस्त पुल का स्टीमेंट तत्काल बनाने के निर्देश दिये। वहीं गाईड के रूप में प्रशिक्षित स्थानीय युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं स्थानीय महिला समूह को पर्यटकों के लिए भोजन इत्यादि का प्रबंध करने व्यवसाय संचालित करने को कहा। सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश देते हुए विकासखण्ड उसूर में बुनियादी सुविधाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कर जानकारी लेने एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *