संतोष ठाकुर/तखतपुरl भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों का शाल श्रीफल और तिलक लगाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानपाठक महेश पाण्डेय ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए त्याग ,तपस्या और समर्पण के साथ संगठन भी आवश्यक है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस रास्ते मे चलकर देश का नाम रौशन कर रहे है।आज पार्टी द्वारा सम्मानित किए जाने से मैं अभिभूत हूl कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक एम. एस. वैष्णव,बी.डी. मानिकपुरी,त्रेतानाथ पाण्डेय, जीवनलाल पाण्डेय,कोमल सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कौशिक एवं आभार प्रदर्शन कृष्ण कुमार साहू ने किया।इस अवसर पर नैन लाल साहू,तिलक देवांगन, संजय शर्मा,प्रकाश पटले,प्रदीप गुप्ता,राजेश सोनी,दिलीप तोलानी,अजय यादव,ज्ञान सिंह ठाकुर, सुरेश शर्मा,मोनू सेमर,नर्मदा धुरी,प्रितम कश्यप,विष्णु सिंह राजपूत, कामता पाली,गुलजीत सिंह खुराना,ओंकार सोनी,राजेंद्र मेरसा, राममेलन कैवर्त, उमेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपास्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा: सेवानिवृत शिक्षकों का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया सम्मान

