प्रांतीय वॉच

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा कार्य प्रतिवेदन 

Share this
  • कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने विधि मंत्री से नोटरी की नियुक्ति शीघ्र पूरा करने की मांग की
  • मोहम्मद अकबर ने शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने पर सहमति जताई है

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने राजीव भवन रायपुर में अपने 22 माह के कार्यकाल में किये गये कार्यों का रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपा और बताया कि कांग्रेस विधि विभाग ने प्रदेश स्तर पर 2000 अधिवक्ताओं को सीधे कांग्रेस से जोड़ा साथ ही साथ प्रदेश भर में कांग्रेस विधि विभाग के संगठन को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशन पर खड़ा किए एवं मेघावी छात्र छात्राओं को लेपटॉप प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिडिया में झूठी खबर फैलाने के विरूद्ध थाने से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। कोडागांव में बस्तर विषय पर परिचर्चा आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी भी उपस्थित थे। मरवाहीउपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के तरफ से पैरवी करते हुए अमीत एवं ऋचा जागी का नामांकन निरस्त करवाया। झीरम घाटी प्रकरण एन.आई.ए. अधिनियम को चुनौती एवं सूचना के अधिकार अधिनियम में संशोधन को चुनौती सफलता पूर्वक दी गई है। बिलासपुर में एयरपोर्ट की स्थापना को लेकर कानूनी एवं सड़क की लड़ाई लड़ी एवं 4 सी लाइसेंस के लिये आज भी सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई जारी है।जमीनी स्तर पर गरीबों को निःशुल्क न्याय के तहत मदद करते हुए उन्हें न्यायालय से न्याय प्रदान कराया। कोरोना संक्रमण काल में सैनिटाईजर मशीन एवं हैण्डवॉश मशीन उच्च न्यायालय. जिला न्यायालय एवं कोटा स्थित न्यायालय में लगवाया गया। अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल प्लेयर कुमारी रिवीका को मुख्यमंत्री जी से मदद दिलाकर संविदा में नियुक्ति दिलाने में मदद की, एवं लैपटॉप और 10,000 रूपये नगद देने का वादा किया जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा। साथ ही साथ पेंड्रा मरवाही न्यायलय एवं जिला न्यायालय जांजगीर को कम्प्यूटर सेट प्रदान किया गया महात्मा गांधी जी पर व्याख्यान की श्रृंखला लगातार आयोजित है। प्रदेशअध्यक्ष दुबे ने महामंत्री प्रशासन रवी घोष एवं महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला से मुलाकात कर उन्हे भी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। मोहम्मद अकबर ने शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने पर सहमति जताई है कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दुबे विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर नोटरी नियुक्ती की प्रक्रिया जल्द संपन्न करने की बात कही, साथ ही साथ नोटरी के 1000 पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव दिया। प्रदेश अध्यक्ष दुबे ने विधि मंत्री से अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कीहै, विधि मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा बताया गया कि सभी मांगो पर राज्य सरकार द्वारा प्रक्रिया अंतिम चरण पर है और शीघ्र ही राज्य सरकार इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने जा रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग संदीप दुबे के साथ नंदकुमार पटेल, हिमांशु शर्मा, सोनल गुप्ता,कृष्णकुमार देवांगन भी साथ थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *