- आनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में तकनिक एवं नवाचार का प्रयोग करके इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पैराडाइज स्कूल अपना विशेष स्थान रखता है: रश्मि रजक
अक्कू रिजवी/कांकेर: कांकेर शहर की जाने-माने विख्यात स्कूल पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल ने कोरोना महामारी एवं लाॅकडाउन में स्कूल बंद के दौरान भी पैराडाइज हायर सेकेण्ड्री स्कूल लगातार अपनी आनलाइन अध्ययन अध्यापन को जारी रखा है और आनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में तकनिक एवं नवाचार का प्रयोग करके इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पैराडाइज स्कूल अपना विशेष स्थान रखता है। स्कूल बंद की स्थिति में भी पैराडाइज स्कूल द्वारा विगत सत्र एवं इस सत्र में निरंतर नियत समय सारणी द्वारा कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवी के साइंस, मैथ्स एवं कामर्स का आदर्श आनलाइन कक्षा का संचालन कर रहा है। कुछ यूनिट की समाप्ति पर स्कूल द्वारा आनलाइन टेस्ट लेकर बच्चों में अध्ययन अध्यापन की प्रति रूचि एवं लगाव को और अधिक बढाने का प्रयास कर रहा है।विगत सप्ताह के प्रारंभ से पैराडाइज स्कूल द्वारा आनलाइन टेस्ट प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें बच्चे सभी विषयों का टेस्ट आनलाइन माध्यम से प्रश्न पत्र का लिंक प्राप्त करके एवं प्रश्नों को आनलाइन माध्यम से हल करके अपने विषय शिक्षक को मोबाइल व अन्य माध्यम से सम्मिट कर रहे हैं। बच्चों को विषय का समुचित अभ्यास कराने हेतु उन्हे आनलाइन असाइनमेंट लिया जाता है। इसके साथ ही कापी कम्पलीटिंग एवं सब्जेक्ट क्रियेटीविटी एवं माडल के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के लगभग सभी विद्यार्थी रूचि पूर्ण ढंग से आनलाइन यूनिट टेस्ट में भाग ले रहे है। पैराडाइज के छात्र/छात्राएं शिक्षा के विभिन्न आनलाइन तकनीक से अपने आप को विश्व स्तरीय शिक्षा से जोड़ पा रहे हैं।आनलाइन के इस नवीनतम तकनीक द्वारा अध्ययन अध्यापन को निर्बाध जारी रखते हुये पैराडाइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहा है। जिसका श्रेय पैराडाइज के प्राचार्य रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक एवं सभी शिक्षकों को दिया जा सकता है।

