- किसानों के हित के लिए हर कदम तैयार है शिवसेना की पूरी टीम किसानों के खेत को नुकसान पहुंचाया तो होगा उग्र आंदोलन
अक्कू रिजवी/कांकेर: कांकेर दुर्गुकोंदल शिव सेना द्वारा अपने राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में दौरा कर किसानों तथा आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना नेताओं द्वारा दुर्गुकोन्दल ब्लाक ग्रामहाटकोंदल ,कालागांव का दौरा किया गया। जहां पर शिवसेना नेता किसानों की समस्याओं से तो रूबरू हुए , वहां पर शिवसेना नेताओं ने देखा कि कई जगह-जगह पर अधिकारियों की अकर्मण्यता के कारण कुछ लोगों के द्वारा प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र के कई किसानों की फसलों में नाले का मिट्टीयुक्त पानी घुस रहा है और किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है । इसकी शिकायत का आवेदन किसानों के द्वारा दुर्गुकोंदल तहसीलदार , विकास खंड अधिकारी से भी किया गया था ,किंतु इनके द्वारा कोई कार्यवाही अथवा निराकरण नहीं किया गया, जिससे किसान बहुत परेशान हैं । शिवसेना सरकार से मांग करती है, ऐसे जो भी किसान, जिनके खेत में नाले का पानी अतिक्रमण होने के कारण जा रहा है, उनको सरकार मुआवजा दें और नालों को अतिक्रमण मुक्त करें। इसके पश्चात शिवसेना नेताओं द्वारा किसान सहकारी समिति हटकोंदल का दौरा किया गया, जहां पर किसानों हेतु समिति में कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे क्षेत्र के किसान मायूस हैं एवं निरंतर उनकी किसानी पिछड़ रही है। इस पर भी सरकार तत्काल ध्यान दे और किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध करावे। आगे शिवसेना ने कहा है कि किसानों के कल्याण का दंभ भरने वाली सरकार के राज में किसान परेशान हो रहे हैं और खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार इस पर ध्यान देते हुए पूरे प्रदेश में किसानों को समय पर खाद, बीज, पानी उपलब्ध कराए। दौरा करने वालों में मुख्य रूप से शिवसेना नेता चंद्रमौलि मिश्रा, प्रवीण पांडे ,खेमलाल महला, अनीष नुरेटी ,आत्मा टेकाम ,राजा साहू एवं अन्य शिवसेना नेता उपस्थित थे। मोहन पुडो शिवसेना दुर्गुकोन्दल द्वारा इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। आशा है , इस आंदोलन के मद्देनज़र सरकार शीघ्रातिशीघ्र इस इलाके के किसानों की वाजिब मांगों को पूर्ण करेगी।

