प्रांतीय वॉच

भद्रापाली में खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

Share this

कमलेश रजक/अर्जुनी : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2025 तक पूरे देश के सभी प्रदेशों को फाइलेरिया मुक्त किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत भद्रापाली में भी मितानिन एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा “सामूहिक दवा सेवन” के तहत 19 जुलाई दिन सोमवार को कुल 140 लोगों को फाइलेरिया एवम् कृमि मुक्ति की दवा खिलाया गया। उपस्थित लोगों को फाइलेरिया तथा कृमि संक्रमण से बचाव, दवा सेवन से लाभ तथा बीमारी से होने वाली जटिलताओं के बारे में पूर्ण जानकारी मितानिन कार्यकर्ता द्वारा दी गई। साथ ही यह अभियान 20जुलाई से 22 जुलाई तक समुदाय स्तर पर गृह भेंट देकर एवम् 24 जुलाई तक माक अप राउंड के तहत दवा सेवन गतिविधि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम् मितानिन द्वारा की जाएगी। इस अभियान में ग्राम पंचायत भद्रापाली के स्थानापन्न सरपंच रूपेंद्र कुमार वर्मा, सचिव भूषण वर्मा, पंचगण टीकम साहू, राम लाल ध्रुव, सोहन लाल साहू, दुर्गेश कुमार वर्मा, संतोषी वर्मा, रोजगार सहायक गोपी पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंगा वर्मा, शशि साहू, मितानिन कार्यकर्ता किरण वर्मा, पुष्पा वर्मा, सुनीता वर्मा, नेहा ध्रुव एवम् नागरिक संतोष वर्मा, पुरण वर्मा का सहयोग रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *