देश दुनिया वॉच

बलौदाबाजार जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर की संदिग्ध मौत, रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खुद भर्ती हो गए, शिफ्ट बदलने के दौरान स्टाफ पहुंचा तो मृत मिले

Share this

​​​​​​​बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में डॉक्टर शैलेंद्र साहू की संदिग्ध हालत में अस्पताल में ही मौत हो गई। उनकी ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगी थी। जहां उन्होंने दिनभर मरीजों को देखा। शाम को खुद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शिफ्ट बदलने के दौरान सोमवार को जब स्टाफ उन्हें देखने के लिए पहुंचा तो वे मृत मिले। इसके बाद जानकारी अन्य डॉक्टरों और स्टाफ को दी गई। सूचना अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल बलौदाबाजार प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र साहू करीब 10 साल से वहां पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों कोविड अस्पताल में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शैलेंद्र रविवार को दिनभर मरीजों को देखते रहे। इसके बाद शाम को उन्होंने स्टाफ को बताया कि वह संक्रमित हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आराम करने और डिस्टर्ब न करने की बात कही। इसके बाद अंदर आराम करने चले गए।

सुबह ड्यूटी बदलने के दौरान स्टाफ को पता चला
अगले दिन सोमवार सुबह भी वह कमरे से बाहर नहीं निकले। ड्यूटी बदलने लगी और काफी देर बाद भी डॉक्टर नहीं निकले तो स्टाफ उन्हें देखने के लिए पहुंच गया। उन्हें सोता हुआ देख स्टाफ को आशंका हुई तो उसने डॉक्टरों को सूचित किया। जांच के दौरान वह मृत मिले। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शैलेंद्र साहू रायपुर के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनको काफी मिलनसार और अच्छा डॉक्टर बताया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *